आगरालीक्स…आगरा में महिला के पेट से निकली साढ़े 10 किलो की गांठ, अवाक रह गई डॉक्टरों की टीम. आनंद मंगल हॉस्प्टिल में सफलतापूर्वक हुआ अतिजटिल आपरेशन
शिकोहाबाद की रहने वाली मरीज अंजू (नाम बदला हुआ) काफी समय से अपने पेट में पड़ी एक जटिल गाँठ को लेकर परेशान थीं। उन्होंने अपने आप को आगरा के कई बड़े अस्पतालों में दिखाया परंतु उनको कहीं भी उपयुक्त इलाज नहीं मिला। यहाँ तक की कुछ अस्पतालों में तो अंजू के परिवार वालों से कह दिया कि वह मामला काफी गंभीर है। फिर मरीज अंजू आनंद मंगल हॉस्पिटल में डॉ. स्मिता राघव जो कि अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की अध्यक्षा है, उनको दिखाने आईं। डॉ स्मिता राघव ने पूर्ण परीक्षण के बाद अंजू को ऑपरेशन करवाने की हिदायत दी जिसके लिए वह तुरंत ही तैयार हो गई।

आज 18 अप्रैल को अंजू का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के वक्त ऑपरेशन थिएटर में मौजूद समस्त टीम अवाक रह गई। अंजू के पेट में ये तीन महीने से लगभग साढ़े दस किलो की गाँठ, जिसका आकार तक़रीबन 15×15 इंच से ज़्यादा था, निकली। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने इस जटिल आपरेशन को कुशल तरीके से सफलतापूर्वक अंजाम दिया। अंजू की स्थिति अब बिलकुल ठीक है और कुछ ही दिनों में उनकी छुट्टी कर दी जाएगी।
आपरेशन के दौरान ऑपरेशन थिएटर में डॉ स्मिता राघव के साथ एनिस्थेटिस्ट डॉ मधुर चौहान, जीआई सर्जन डॉ भुवनेश, डॉ एके सिंह, रवींद्र भी मौजूद थे। डॉ स्मिता का कहना है की इस तरह के ऑपरेशन में एक अच्छी टीम एवं अत्याधुनिक उपकरणों की बेहद इम्पोर्टेंस होती है जो की आनंद मंगल अस्पताल में हैं। डॉ हेमंत बंसल – मेडिकल डायरेक्टर एवं आशीष बंसल – प्रशनिक डायरेक्टर आनंद मंगल हॉस्पिटल ने टीम को इस सफलता पर बहुत बहुत शुभकामनाएँ दी।