आगरालीक्स…आगरा में शराब ठेके का होना था उद्घाटन, लेकिन पहुंच गई आक्रोशित महिलाएं. रोड जाम कर दिया, ठेका हटाने की मांग
काफी समय से देसी शराब के ठेके से परेशान महिलाओ के सब्र का बांध सत्र के पहले दिन टूट गया। हाथों में लाठी डंडे लेकर भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग सड़क पर उतर आए और तखत डालकर रोड को जाम कर दिया। जाम लगने के कारण भीषण वाहनो की लंबी कतार लग गई। क्षेत्रीय लोगो का कहना था कि ठेके से 24 घंटे शराब की बिक्री होती है। घर के पुरूष शराब पीने के लिए दिन रात ठेके पर पड़े रहते हैं। ठेके के सामने स्कूल, मैरिज होम और मंदिर भी मौजूद है बावजूद इसके ठेके से शराब की बिक्री होती है। शराबी तत्व के लोग आए दिन लड़ाई झगड़ा करते हैं जिस कारण महिलाओ और बच्चो को निकलने में काफी दिक्कत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने जाम खुलवाकर वाहनो को निकलवाया।
ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र के टेडी बगिया-जलेसर रोड स्तिथ देसी शराब के ठेके बंद किये जाने को लेकर मंगलवार सुबह हाथों में लाठी डंडे लेकर महिलाएं सड़क पर उतर आईं। लोगो ने तख्त डालकर आगरा-जलेसर मार्ग को जाम कर दिया। जाम में वाहनो को लंबी कतार दोनों तरफ लग गई। घनी आबादी के बीच ठेका होने से क्षेत्रीय लोगो मे भारी आक्रोश है। ठेके के सामने स्कूल और मैरिज होम भी मौजूद है। महिलाओ का कहना था कि ठेके पर हर समय शराबियों का जमावड़ा रहता है। शराबी आए दिन महिलाओ और युवतियों से अभद्रता व छेड़छाड़ करते हैं। महिलाओ की माँग थी कि ठेके को हटाकर दूसरे स्थान पर स्थान्तरित किया जाए। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने हंगामा कर रहीं महिलाओ को समझा बुझाकर जाम को खुलवाया। घटना की जानकारी आला अधिकारियों को दी गई।
ठेका संचालक को करना था उद्घाटन
नई आबकारी नीति के तहत आज देशी शराब के ठेके का उद्घाटन होना था लेकिन उससे पहले ही लोगो ने हंगामा खड़ा कर दिया। उनके पास पहली बार ठेका आया है। इससे पहले ठेका किसी और के पास था। उन्ही के व्यक्तियों द्वारा जान बूझकर हंगामा खड़ा किया गया है जिसमे महिलाओ और बच्चो को ढाल बनाकर आगे खड़ा कर दिया गया।