आगरालीक्स…आगरा में ज्वैलरी शॉप से दो 2 जोड़ी कुण्डल चोरी कर ले गईं महिलाएं. थाना हरीपर्वत में दर्ज कराई एफआईआर
आगरा के थाना हरीपर्वत अंतर्गत मोतीलाल नेहरू रोड पर भाग्य श्री ज्वैलर्स पर तीन अज्ञात महिलाएं दो जोड़ी कुंडल चोरी कर ले गई. इसका सीसीटीवी भी सामने आया है. शोरूम संचालिका की ओर से थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया गया है.
जानिए क्या है मामला
घटना 8 सितंबर की है. हरीपर्वत थाने के अंतर्ग विजय नगर चौकी के क्षेत्र मोती लाल नेहरु रोड पर भाग्यश्री ज्वैलर्स है. दोपहर लगभग एक बजे तीन अज्ञात महिलाएं सामान खरीदने के बहाने दुकान पर आईं. उस समय दुकान की संचालिका शिल्पी गुप्ता अकेली थीं. उन अज्ञात महिलाओं ने सोने के कुण्डल खरीदने के बहाने देखने के लिए मांगे. शिल्पी गुप्ता ने उन्हे सोने के कुण्डल की 8-9 जोड़ी दिखाई. आरोप है कि एक महिला ने बातो में फंसा लिया और दूसरी महिला ने लगभग 2 जोडी कुण्डल गायब करके तीसरी महिला को दे दिये. इसके बाद तीनों कुछ भी खरीदे बिना वहां से चली गईं.
शिल्पी गुप्ता ने जब कुंडल चेक किए तो उसमें दो जोड़ी कम निकलीं. इस पर दूकान के कैमरे चैक करे तो उसमें साफ रिकैड है कि उन तीनो महिलाओं नें कुण्डल की चोरी की है. इस संबंध में थाना हरीपर्वत में आज 16 सितंबर को मुकदमा दर्ज कराया गया है.