मथुरालीक्स…श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर निर्माण के दौरान भी ठाकुर जी के होंगे नियमित दर्शन. श्रद्धालुओं के लिए नहीं किया जाएगा मंदिर बंद..अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
मथुरा के वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर निर्माण के दौरान भी मंदिर बंद नहीं होगा. निर्माण कार्य के दौरान भी श्रद्धालु पूरे भक्ति भाव से अपने आराध्य के दर्शन नियमित रूप से कर सकेंगे. मंदिर बंद होने की अफवाहों पर ध्यान न दें यह पूरी तरह बेबुनियाद है. यह कहना है ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एसबी सिंह का. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि कॉरिडोर निर्माण कार्य एक जुलाई से शुरू हो रहा है और निर्माण कार्य पूरा होने तक करीब तीन साल तक मंदिर बंद रहेगा, जबकि ऐसा कोई निर्णय नहंी लिया गया है.ये पूरी तरह से बेबुनियाद है. उन्होंने ये भी बताया कि फिलहाल कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो रहा है. जब भी कार्य शुरू होगा तब भी नियमित रूप से श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन करते रहेंगे. किसी भी कीमत पर दर्शन एवं पूजा पद्धति प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं आएगी.