Wednesday , 28 October 2026
Home आगरा Agra News: Workshop on complex hip and knee replacement and revision surgery by new methods at SN, Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Workshop on complex hip and knee replacement and revision surgery by new methods at SN, Agra…#agranews

241

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में नई विधि से कूल्हे व घुटने के जटिल प्रत्यारोपण एवं रिवीजन सर्जरी पर डॉक्टरों ने दी जानकारियां. 100 हड्डी रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया. दिखाई गई घुटना प्रत्यारोपण की लाइव रिकार्डेड सर्जरी…

कूल्हे व घुटने के ​जटिल प्रत्यारोपण एवं रिविजन सर्जरी में नयी विधि से इलाज हेतु एसएन मेडिकल कालेज, आगरा के अस्थि रोग विभाग और आगरा ओर्थोपेडिक सोसायटी के सहयुक्त तत्वाधान में आज ऑडिटोरियम बिल्डिंग में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई. इसके साथ ही आगरा ओर्थोपेडिक सोसाइटी का फाउंडेशन-डे भी मानया गया। इस कार्यशाला के आयोजन अध्यक्ष डा. सीपी पाल एवं सचिव डॉ. अमृत गोयल ने कूल्हे और घुटने के जटिल प्रत्यारोपण एवं रिविजन सर्जरी की नयी तकनीकों के बारे में जानकारी दी। डॉ. आरके शर्मा ने एओएस फाउण्डेशन डे पर आरेशन दिया. रोबोट के माध्यम से डॉ. रावल ने घुटना प्रत्यारोपण की लाइव रिकार्डेड सर्जरी दिखाई.

विषय विशेषज्ञों में दिल्ली के डॉ. राजू वैश, डॉ. सीएस यादव, डॉ. आरके आर्या, डॉ. सुभाष जहांगीर, डॉ. मृणाल शर्मा, डॉ. अमित श्रीवास्तव, लखनऊ के डॉ. आशीष कुमार, डॉ. एसके श्रीवास्तव, बनारस के डॉ. संजय यादव आदि ने कार्यशाला में अपने—अपने व्याख्यान दिए. आगरा आर्थोपेडिक सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. मानवेंद्र शर्मा, सचिव डॉ. शशिपाल सडाना द्वारा बताया गया कि इस कार्यशाला में आगरा एवं आसपास के जिलों के लगभग 100 हड्डी रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया.

कार्यशाला का उद्घाटन दोपर को मुख्य अतिथि एसएन मेडिकल कॉलेज के डीएन एवं प्रिंसिपल डॉ. प्रशांत गुप्ता और अतिथि आफ आनर डॉ. अतुल श्रीवास्व, प्रेसिडेंट इलेक्ट इंडियन आर्थोपेडिक एसोसिएशन द्वारा किया गया. इस कार्यशाला में एसएन मेडिकल कॉलेज के हड्ढी रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक मित्तल, डॉ. ब्रजेश शर्मा, डॉ. रजत कपूर, डॉ. अश्वनी सडाना, डॉ. केएस दिनकर, डॉ. रविकांत, डॉ. हेमंत चाहर, डॉ. मयूर गुप्ता एवं डॉ. सुशील सैनी भी अपना योगदान दिया.

इस कार्यशाला के लिए आगरा के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. केके पूर्ति, डॉ. एससी साहू, डॉ. हरीश चन्द्रा, डॉ. संजय धवन, डॉ. रवि सबरवाल, डॉ. अशोक विज, डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ, डॉ. संजय चतुर्वेदी, डॉ. अरुण कपूर, डॉ. अनूप खरे, डॉ. अरुन गुप्ता, डॉ.​विपुल अग्रवाल, डॉ. डीवी शर्मा, डॉ. अनुपम गुप्ता एवं डॉ. अतुल अग्रवाल ने भी भाग लिया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

टॉप न्यूज़

Festival Market Agra: On Karwa Chauth, the trend of giving customized and personalized gifts—beyond just jewelry—is on the rise…#agranews

आगरालीक्स...करवाचौथ पर ज्वैलरी ही नहीं कस्टमाइज्ड और पर्सनल गिफ्ट्स का भी बढ़ा...

टॉप न्यूज़

Agra News: Agra College Staff Club elections; results declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज स्टाफ क्लब के चुनाव में कांटे की टक्कर, नतीजे हुए...

error: Content is protected !!