आगरालीक्स…आगरा में विश्वविद्यालय में “होलोग्राफी एवं नॉन लीनियर ऑप्टिक्स’ विषय पर हुई कार्यशाला. छात्रों को बताया—अध्यात्म और विज्ञान के बीच संबंध
डॉ भीमराव आम्बेडकर विश्वविधालय आगरा के विज्ञान विभाग, बेसिक विज्ञान संस्थान, खंदारी परिसर द्वारा आज गुरुवार को “होलोग्राफी एवं नॉन लीनियर ऑप्टिक्स’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन कुलपति प्रोफ आशु रानी की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यशाला में मुख्य वक्ताओं के रूप में लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रो० आंचल श्रीवास्तव एवं प्रो आरके शुक्ला उपस्थित रहे। इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति प्रो० आशु रानी ने भौतिकी व एस्ट्रोफिजिक्स का अध्यात्म से सम्बन्ध पर प्रकाश डाला और उन्होंने कहा कि विभाग के शोध छात्रों व शिक्षकों को भौतिकी विषय को सनातन धर्म से जोडकर अध्ययन करना चाहिए क्यूंकि अध्यात्म और विज्ञान एक दूसरे से जुड़े हुए है।
कार्यशाला में लखनऊ विश्वविद्यालय से आमंत्रित मुख्य वक्ता प्रो आरके शुक्ला ने प्रकाशकीय भौतिकी पर अपना व्याख्यान दिया. उन्होंने विद्यार्थियों, शोध छात्रों तथा शिक्षकों को फाइबर आप्टिक्स की आधुनिक शोध जानकारियों से अवगत कराया। द्वितीय सत्र में लखनऊ विश्वविद्यालय के ही प्रो आचल श्रीवास्तव ने होलोग्राफी नॉन लीनियर ऑप्टिक्स पर अपना व्याख्यान दिया। प्रो श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को दक्षिण भारत के मंदिरों के आरकीटेक्चरल पर अध्ययन करने के लिये दो छात्रों को अपने वेतन से यात्रा भत्ता प्रदान करने का प्रस्ताव दिया, जिसकी सभी ने सरहाना की।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. बिन्दु शेखर शर्मा, प्रो. बीपी सिंह, प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा, प्रो. शरद चन्द्र उपाध्याय, प्रो. संतोष बिहारी शर्मा, प्रो. ब्रजेश रावत, प्रो. अनिल गुप्ता, डा. मनोज उपाध्याय, डा. एसके जैन, डॉ. संजीव शर्मा, डा. केके पचौरी, डा. योगेन्द्र शर्मा, डा. प्रवीन कुमार, पूजा सक्सेना, दीपक कुलश्रेष्ठ आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कार्यशाला संयोजक डा. आशुतोष द्विवेदी ने किया और सभी छात्रों ने इस कार्यशाला का लाभ उठाया।