आगरालीक्स…आगरा में विवि कुलपति ने शैक्षिक सत्र 2023—24 में प्रवेश के लिए अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों और सीटों पर ली जानकारी. कम छात्र संख्या वाले पाठ्यक्रमों के लिए दिए ये निर्देश
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति की बैठक गुरुवार को पालीवाल पार्क स्थित बृहस्पति भवन में संपन्न हो गई। इसमें विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रो. आशुरानी ने विभिन्न संकाय व विभागों के अध्यक्षों के साथ शैक्षिक सत्र 2023-24 में प्रवेश के लिए अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों व सीटों पर चर्चा की। उन्होंने सभी संकाय व विभागाध्यक्षों से उनके यहां संचालित पाठ्यक्रमों की क्रमवार समीक्षा की और गत वर्षों के प्रवेश के आधार पर आगामी सत्र के लिए निर्धारित सीटों व फीस का निर्धारण किया गया।

अच्छी छात्र संख्या वाले पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देने व कम छात्र संख्या वाले पाठ्यक्रमों में प्रवेश बढ़ने के लिए उन्होने सभी को निर्देशित किया। कुछ पाठ्यक्रमों में छात्र संख्या कम है, लेकिन उसके विभिन्न कारण रहे, उन्हें जानकर माननीय कुलपति ने संसाधन उपलब्ध कराते हुए पाठ्यक्रमों को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा, डीन अकादमिक प्रो. संजीव शर्मा, प्रो. सुगम आनंद, प्रो. संजय चौधरी, प्रो. यूसी शर्मा, प्रो. शरद चंद उपाध्याय, प्रो. अचला गक्खर, प्रो. लवकुश मिश्रा, प्रो. बीपी शर्मा, प्रो. प्रदीप श्रीधर, प्रो. बीडी शुक्ला, प्रो. यूएन शुल्का, प्रो. मो. अरशद, प्रो. रनवीर सिंह आदि मौजूद रहे।