आगरालीक्स…आगरा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया. किसी ने किया पर्यावरण बचाने का संकल्प तो किसी ने किया पौधरोपण…देखें आज कहां—कहां हुए प्रोग्राम

बीट प्लास्टिक पोल्यूशन के साथ किया जागरूक
हमारे पर्यावरण को बचाने, और संरक्षित करने के लिए लोगों को जागरूक और प्रोत्साहित करने के लिए एक दिन और पर्यावरण, पशु और मानव जीवन पर प्लास्टिक के खतरनाक प्रभाव को समझाने के लिए। सिकन्दरा बोदला में आगरा मेनोपॉसल सोसाइटी द्वारा सब्जी और फल विक्रेता और ग्राहकों को प्लास्टिक के खतरे के बारे में जागरूक करने और उन्हें पॉलिथीन बैग और डिस्पोजेबल क्रोकरी के बजाय कपास बैग और मिट्टी के बर्तन का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक कार्यक्रम डॉ संगीता चतुर्वेदी के सौजन्य से आयोजित किया गया जिसमें डॉ सीमा सिंह, डॉ अलका बिंदल डॉ वर्षा गौतम के साथ सत्यशील आदि उपस्थित रहे।

हरी भरी धरती गुनगुनाएगी
गुनगुनाती जिंदगी संस्था जिसका उद्देश्य ही समाज को एक संगीतमय आगाज के साथ निरंतर उन्नति की राह पर साथ ले कर चलना है।संस्था की संस्थापक ललिता करमचंदानी और डा रश्मि त्रिपाठी ने आज पर्यावरण दिवस पर शहर में कई जगह पर पौधारोपण किया और पौधे बांटे । साथ साथ निरंतर प्रकृति को हरा भरा और स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। योगाचार्य संगीता अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, जय श्री मोटवानी, रिया पंजवानी शालिनी अग्रवाल,भाविका,साक्षी,डिंपल,शिवाली के साथ कई महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

108 पौधों के साथ किया वृक्षारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जैन संघटना (BJS), आगरा एवं सत्यमेव जयते ट्रस्ट, आगरा के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण मित्र के सहयोग से आगरा शहर में विभिन्न स्थानों पर 108 पौधों के साथ वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई. इस अवसर पर भारतीय जैन संघटना को अवसर मिला खंदारी स्थित, वन विभाग के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का. जहां पर आगरा के विधायक श्री पुरषोत्तम खंडेलवाल, डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर आदर्श कुमार, एवं क्षेत्रीय पार्षद आदि के साथ मिलकर वृक्षारोपण अभियान शुरू करने का। महामंत्री अंकेश जैन ने बताया की भारतीय जैन संघटना संपूर्ण भारत वर्ष में अपने 750 से भी ज्यादा शाखाओं के द्वारा इस अभियान को तेजी से चला रही है। भारतीय जैन संघटना के राज्य अध्यक्ष एवं सत्यमेव जयते ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश जैन के साथ राज्य महामंत्री अंकेश जैन, जिला अध्यक्ष शैलेंद्र जैन के साथ सचिन जैन मनोज जैन, वालंटियर मन्शु, अतिशय एवं सत्यमेव जयते ट्रस्ट के अनिल गोयल एवं रवि बंसल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे|

कालेज आफ फार्मेसी पर मनाया पर्यावरण दिवस
विश्व पर्यावरण दिवस पर कालेज आफ फार्मेसी द्वारा मनाया गया. डायरेक्टर एवं चेयरमैन डॉ. प्रो. आशीष त्रिपाठी, सेक्रेटरी रहीस अब्बास एवं वाइस प्रिंसिपल डॉ. रश्मि त्रिपाठी ने शुभारंभ किया. इस अवसर पर बच्चों के द्वारा पौधों का विरण किया गया. कॉलेज में रंगोली, मोडल पोस्टर प्रजेंटेशन प्रतियोगिता हुई. इस अवसर पर डॉ. साहिल अब्बास, अंजुल गुप्ता, डा. नीरज गुप्ता, अनंत मित्तल, निशा अब्बास, रितु मंगल, मीनू कुमारी, सुमन कुमारी, प्रभात गोयल मौजूद रहे.