आगरालीक्स… आगरा से आप यमुना एक्सप्रेस होकर दीपावली पर नोएडा जा अथवा आ रहे हैं तो थोड़ा समय लेकर निकलें। कई जगह जाम से लोग घंटों हो रहे बेहाल।
आज और कल और वाहनों को बढ़ जाएगा दबाव

दीपावली पर घरों की ओर लौटती भीड़ से यमुना एक्स्प्रेस वे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। दीपावली तक इसके और बढ़ने की संभावना है, जिसकी वजह से यमुना एक्सप्रेस-वे के आगरा, मथुरा और जेवर टोल प्लाजा पर जाम लग रहा है।
टोल प्लाजा पर लगी हैं कतार, जेवर में बुरा हाल
जेवर टोल प्लाजा पर तो आज शनिवार से बुरा हाल हो गया है। यह दो किलोमीटर तक लंबी वाहनों को लाइन लगी हुई है। लोग किसी तरह से टोल से निकल जाते हैं तो नोएडा में जाम के कारण घंटों फंसना पड़ रहा है। जाम के कारण महिला और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।