नईदिल्लीलीक्स… दीपावली का त्योहार पर घर लौट रहे लोगों की बेकाबू बस की रीवा में ट्रैलर ट्रक से भिड़ंत। 15 की मौत। शिवराज सिंह ने सीएम योगी को दी जानकारी।
हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी बस
हैदराबाद से एक बस गोरखपुर के लिए आ रही थी। बस में सवार अधिकांश यात्री यूपी के हैं, जो दीपावली का त्योहार मनाने के लिए अपने घर आ रहे थे। बस रास्ते में देर रात मध्यप्रदेश के रीवा में सोहागी पहाड़ियों से होकर गुजर रही थी कि पहाडी के ढलान पर बेकाबू होकर ट्रेलर ट्रक से जा भिड़ी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार लोग उसमें बुरी तरह से फंस गए।
राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव कार्य शुरू करा दिया गया है। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से दो लोगों की ही शिनाख्त हो सकी है।
वीडियो कॉल से मृतकों की शिनाख्त के प्रयास
पुलिस मृतकों की शिनाख्त कराने के लिए उनके पास मिले मोबाइलों से वीडियो कॉलिंग कर संबंधित नंबरों से प्रयास कर रही है। घायलों को अस्पतालों मे दाखिल कराया गया है, जिसमें कई की हालत चितंजानक है।
सीएम शिवराज ने सीएम योगी को दी घटना की जानकारी
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की है और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है।