आगरालीक्स.. आगरा में यमुना पार यानी ट्रांस यमुना, टेढ़ी बगिया सहित एक बड़े क्षेत्र में पानी की आपूर्ति के लिए 624 करोड़ से बनने वाला वाटरवर्क्स अटक गया है। टेक्निकल कमेटी ने कई आपत्तियां लगाई हैं।

आगरा के यमुना पार में 100 एमएलडी की क्षमता का नया वाटरवर्क्स बनाने की अनुमति मिली थी, वाटरवर्क्स 624 करोड़ रुपये से बनना था। इसके लिए स्टेट लेवल टेक्निकल कमेटी की बैठक हुई, बैठक में जलनिगम की विश्व बैंक इकाई के इंजीनियर स्टेट लेवल टेक्निकल कमेटी की आपत्तियों पर कोई पैरवी नहीं कर सके। इसके बाद वाटरवर्क्स का काम अटक गया है।
पानी की समस्या हो जाती समाप्त
यमुना पार में वाटरवर्क्स के साथ ही 18 टंकियां और तीन जलाशयों का निर्माण होना था, इसके बाद यमुना पार के क्षेत्र में पानी की समस्या नहीं रहती। लेकिन यह मामला भी अब अटक गया है।
विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह का कहना है कि टेक्निकल कमेटी ने कुछ सवाल उठाए हैं, इनका निदान कराकर अगली बैठक में दोबारा प्रस्ताव रखा जाएगा, उम्मीद है कि अगली बैठक में यह मंजूर हो जाए।