Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Yamuna water level cross warning point, Water enter in Tajganj Mokshadham#Agra
बिगलीक्स

Agra News: Yamuna water level cross warning point, Water enter in Tajganj Mokshadham#Agra

618

आगरालीक्स …आगरा में यमुना का पानी ताजगंज मोक्षधाम में भरा, लागातार पानी छोड़े जाने से आगरा में चेतावनी निशान को पार कर गई यमुना। ( Agra News: Yamuna water level cross warning point, Water enter in Tajganj Mokshadham#Agra)


पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद यमुना में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, दिल्ली, मथुरा के बाद आगरा में यमुना उफान पर है। यमुना में वाटर वक्र्स पर बाढ़ की चेतावनी का निशान 495 फीट पर है, बुधवार रात को यमुना का जलस्तर 495.3 फीट पर पहुंच गया।
ताजगंज मोक्षधाम में भरा पानी
यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, चेतावनी निशान को पार करने से यमुना का पानी ताजगंज मोक्षधाम में भर गया इससे यमुना किनारे बने स्थल पर अंतिम संस्कार करने में भी समस्या हुई। जिस तरह से यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है आने वाले दिनों में समस्या बढ़ सकती है। यमुना किनारे मार्ग पर पुल के नीचे यमुना का पानी भरने का खतरा बढ़ गया है।


शुक्रवार तक 5 फीट बढ़ सकता है जलस्तर
दिल्ली से मथुरा और मथुरा से आगरा के लिए यमुना में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है इससे शुक्रवार तक आगरा में यमुना का जलस्तर 5 फीट तक बढ़ सकता है। पांच फीट तक यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का स्तर पार हो जाएगा, यमुना में बाढ़ का जलस्तर 499 फीट पर है, पांच फीट पानी बढ़ने से 500 फीट तक पानी पहुंच जाएगा।
यमुना किनारे के गांवों में किया गया अलर्ट
यमुना का जलस्तर बढ़ने पर गांवों में भी अलर्ट जारी किया गया है, यमुना किनारे बसे 15 गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इसमें तनौरा, नूरपुर, कैलाश, स्वामी बाग, भरापुर, बमरौली, ईदौन, मड़ायना सहित 15 गांवों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News papers review 22nd July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 22 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ नेट...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

बिगलीक्स

Agra News Live: CM Yogi Aaditynath Agra Visit on 25th July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 25 जुलाई को सीएम योगी आदित्यनाथ आ...

error: Content is protected !!