आगरालीक्स…Agra News: आगरा में एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग करने उमड़े लोग, एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया योग। ( Agra News: Yoga Day celebrate in Agra#Agra )
11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की थीम- "एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग"/“योग फॉर वन अर्थ वन हेल्थ“ के तहत एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्य अतिथि मंत्री पर्यटन व संस्कृति विभाग उ.प्र. जयवीर सिंह, नोडल अधिकारी,डॉ. हरिओम, प्रमुख सचिव, व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास और उद्यमशीलता,तथा मा०जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, विधायक जीएस धर्मेश, अध्यक्ष सहकारिता बैंक प्रदीप भाटी ने सामूहिक योगाभ्यास कर मानव जीवन में योग के महत्व का संदेश दिया गया। साथ ही तहसील, ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम के क्रम में समस्त ग्राम पंचायत, तहसील, ब्लाक परिसर, पुलिस लाइन, लालकिला,एतिहासिक स्थलों व शहर के विभिन्न पार्कों में नामित योग प्रशिक्षकों द्वारा वृहद स्तर पर विभिन्न योगासन के माध्यम से सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। आगरा किला में राज्यमंत्री मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार प्रो. एसपी सिंह बघेल की उपस्थिति में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम संपन्न हुआ।
नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र संघ में 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित करने का प्रस्ताव रखा तथा भारत की प्राचीन विधा, योग को अन्तर्राष्ट्रीय पहचान दिलायी, जो वर्तमान में विश्व के सभी देशों द्वारा 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। मा0 मंत्री महोदय ने योग की विशेषताओं तथा योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताते हुए कहा कि योग करने से शरीर स्वस्थ होता है, मन को शांति मिलती है।योग,आध्यात्म और आयुर्वेद की परंपरा भारत में प्राचीनकाल से स्थापित रही है, आम जीवन में स्वास्थ्य पद्धतियों के रूप में योग और आयुर्वेद स्थापित थे लेकिन इतनी समृद्ध विरासत को हम वैश्विक स्तर पर ले जाने में विफल रहे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 11 वर्ष पहले संयुक्त राष्ट्र संघ के माध्यम से योग का अंतर्राष्ट्रीयकरण व वैश्वीकरण किया और योग को पूरे विश्व में एक नई पहचान के रूप में स्थापित किया जिसका परिणाम है कि आज समूचे विश्व में योग दिवस मनाने का कार्य हो रहा है।