आगरालीक्स…Agra News: आगरा में युवक की हत्या कर शव फेंका, सीसीटीवी से पुलिस जांच में जुटी। ( Agra News: Man dead body found in Agra#Agra)
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह युवक का शव मिला, युवक का गला रेतकर और हाथ की नस काटकर हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है। स्थानीय लोगों द्वारा शव मिलने की सूचना देने पर पुलिस टीम पहुंच गई।
सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही पुलिस
मरने वाले की शिनाख्त बोदला के रहने वाले बिलाल के रूप में हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी हुई है।