आगरालीक्स…गरबा और डांडिया डांस से भी रह सकते है फिट. योगा थैरेपिस्ट ने बताया स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा तरीका…
नवरात्रि का उत्साह इस समय चल रहा है. आगरा में हर ओर गरबा और डांडिया का आयोजन किया जा रहा है. शहर के पार्कों, सोसाइटीज, होटल्स से लेकर कॉलोनियों, सामाजिक संस्थाओं द्वारा भी इन नवरात्रों में इनका आयोजन किया जा रहा है. हर रोज गरबा और डांडिया खेलकर उत्सव को उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. वैसे गरबा और डांडिया डांस के जरिए भी लोग फिट रह सकते हैं.

आगरा में दयालबाग की की योगा थैरेपिस्ट डॉ. हर्षिता पोपतानी का सुझाव है कि माता रानी को प्रसन्न करने के लिए नौ दिन नृत्य कर वजन और अपने मन को नियंत्रित कर सकते हैं. हर्षिता पोपतानी नवरात्र के समय गरबा क्लासेस चलाती हैं. उनका कहना है कि भारत के लोगों का यह मानना है कि गरबा नृत्य माता को बहुत प्रिय है, इसलिए उन्हें प्रसन्न करने के लिए नवरात्रि में गरबे का आयोजन हर साल किया जाता है. गरबा नृत्य प्रजनन क्षमता का जश्न मनाता है, नारीत्व का सम्मान करता है और मातृ देवियों के सभी नौ रूपों का सम्मान करता है. डॉक्टर हर्षिता पोपतानी का यह मानना है कि 9 दिन हम गरबा व डांडिया नृत्य द्वारा अपने वजन को और मन को नियंत्रित रख सकते हैं यह बहुत अच्छा तरीका है स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए.