आगरालीक्स….आगरा में शादी से 10 दिन पहले युवक की मौत. 29 फरवरी को होनी है थी शादी, परिजनों का आरोप—मार डाला
आगरा में शादी से 10 दिन पहले दूल्हे की मौत की घटना सामने आई है. परिवार की महिलाओं ने आज पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर युवक की हत्या का आरोप लगाया है. युवक की शादी 29 फरवरी को होनी थी लेकिन 19 फरवरी को कार्ड बांटने के दौरान बदमाशों ने लूट के विरोध में उसकी हत्या कर दी. हालांकि पुलिस का कहना है युवक की मौत बाइक के खंभे से टकराने के बाद हुई है.
घटना थाना डौकी क्षेत्र की है. परिजनों के अनुसार शमसाबाद में रहने वाला प्रभु दयाल उदयपुर में नर्सरी का काम करता था. प्रभु दयाल की शादी 29 फरवरी को होनी थी इसलिए वह कुछ दिन पहले यहां आया हुआ था. 19 फरवरी को वह कार्ड बांटने के लिए निकला था. रात में वापस घर लौट रहा था कि डौकी थाना क्षेत्र में रास्ते में तीन चार बदमाशों ने उसे लूट के इरादे से रोक लिया. जब इसने विरोध किया तो बदमाशों ने सिर में मारकर लहूलुहान कर दिया. सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन 20 फरवरी को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. परिजनों ने इंसाफ की मांग की है.