आगरालीक्स…आगरा में पत्नी को शराब पिलाई और होश खाने के बाद दोस्त को सौंप दिया. अश्लील हरकतें की…मुकदमा दर्ज
आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र में महिला के साथ जबरदस्ती शराब पिलाकर और होश खोने के बाद दोस्त के हवाले करने का मामला सामने आया है. महिला ने होश में आने के बाद पति के दोस्त पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
एक साल पहले लव मैरिज किया था
युवी रावली की रहने वाली है और इसने एक साल पहले यहीं रहने वाले एक युवक से एक साल पहले लव मैरिज की थी. बेटी के परिजन इस शादी से खफा हो गए हैं. युवती का आरोप है कि 18 फरवरी को पति घर पर अपने दोस्त सुंदर को लेकर आया. यहां दोनों ने साथ शराब पी. पति ने जोर देकर उसे भी शराब पिला दी. नशा होने पर वह होश खो बैठी. जब होश आया तो वह निर्वस्त्र थी और पति का दोस्त सुंदर अश्लील हरकतें कर रहा था. उसका पति वहां नहीं था.
पीड़िता ने हंगामा कर दिया जिस पर सुंदर वहां से भाग निकला. पीड़िता ने रोते हुए अपने मायके में सूचना दी. परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. सुंदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.