आगरालीक्स…शादी में युवक ने खुद का गला ब्लेड से काटा. शादी में मची अफरातफरी. प्यार, शादी और….
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में एक युवक ने शादी समारोह में खुद का गला ब्लेड से काट लिया. इसके बाद वह जमीन पर गिर गया. युवक को खून से लथपथ देख वहां मौजूद लोगों में शोर मच गया और शादी में अफरातफरी फैल गई. किसी तरह युवक को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है. युवक की हालत गंभीर बताई गई है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. मामला प्यार, शादी और बेवफाई का बताया जा रहा है

ये है पूरा मामला
घटना फिरोजाबाद के रामगढ़ रोड स्थित एक मैरिज होम की है. कन्नौज का रहने वाला 25 वर्षीय युवक शाहिद की यहां एक रिश्तेदार की शादी थी जिसमें शामिल होने के लिए वह यहां आया था. बताया जाता है कि देर रात युवक ने खुद का गला ब्लेड से काट लिया और मौके पर ही गिर गया. युवक को लहुलुहान देख शादी समारोह में हड़कंप मच गया और अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई.
घायल युवक को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है यहां उसकी हालत अभी भी गंभीर है. पुलिस के अनुसार युवक ने तबससुम नाम की युवती के साथ लव मैरिज की थी लेकिन शादी के बाद वह शाहिद की बात नहीं मानती थी और वह अवपने मायके इटावा में रह रही है. इससे आहत होकर ही युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया है.