आगरालीक्स …आगरा पुलिस कमिश्नरेट बनने के बाद पहली कुर्की की कार्रवाई, नकली छेना बनाने वाले कारोबारी की तीन करोड़ 30 लाख की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर की कार्रवाई।
आगरा पुलिस ने गुरुवार को कुर्की की कार्रवाई की, डीसीपी विकास कुमार ने बताया कि थाना छत्ता में पप्पू कुशवाह के खिलाफ नकली छेना बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था, पप्पू कुशवाह ने खाद्य पदार्थों में मिलावट कर अपूत संपत्ति अर्जित की, नकली छेना बनाकर बाजार में बेचे। पुलिस ने पप्पू कुशवाह के खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई की थी।
तीन करोड़ 30 लाख की संपत्ति जब्त
पुलिस ने गुरुवार को थाना छत्ता क्षेत्र में पप्पू कुशवाह की दुकान, प्लाट सहित पांच चल संपत्ति, तीन एकाउंट और पांच वाहन कुर्क किए हैं। डीसीपी विकास कुमार का कहना है कि कुर्क की गई संपित्त की कुल कीमत तीन करोड़ 30 लाख से अधिक है। यह संपत्ति खाद्य पदार्थों में मिलावट कर अर्जित की गई थी, इस तरह की कार्रवाई आगे भी की जाएंगी।