आगरालीक्स…आगरा में एक्टिवा सवार युवक महिला के गले से चेन तोड़कर ले भागे. सीसीटीवी में कैद हुई वारदात…देखें वीडियो
आगरा के थाना ताजगंज अंतर्गत चमरौली रोड पर अपने घर जा रही एक महिला के गले से एक्टिवा सवार दो युवक चेन तोड़कर भाग निकले. महिला ने इस संबंध में थाना ताजगंज में तहरीर दी है. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.
ये है पूरा मामला
आगरा के थाना ताजगंज अंतर्गत चमरौल्ी रोड, रतन स्टेट मिल्टन पब्ल्कि स्कूल निवासी मंजू पत्नी अनिल कुमार ने तहरीर देते हुए कहा कि 27 अगस्त को वह शाम छह बजकर 25 मिनट पर दूध लेकर अपने मोहल्ले की एक महिला भानुमति के साथ घर की तरफ आ रही थी. चमरौली रोड पर दो व्यक्ति नीले रंग की एक्टिवा पर तेजी से आए और मेरे गले से सोने की जंजीर तोड़कर ले गए. अचानक हुई घटना से हड़बड़ाई महिला ने शोर मचाया तो आरोप है कि एक्टिवा पर पीछे बैठा युवक ने तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग निकले. दोनों निखिल गार्डन होते हुए पंचवटी की तरफ गए हैं. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.