आगरालीक्स…आगरा सहित देश दुनिया में आज की बड़ी खबरें एक क्लिक में पढ़ें.
जयपुर से एक पर्यटक को लड्डू गोपाल के साथ ताजमहल में एंट्री नहीं मिली है. ताजमहल देखने पहुंचे पर्यटक को सीआईएसएफ के जवानों ने लड्डू गोपाल के साथ ताजमहल में प्रवेश नहीं करने दिया जिसके बाद मायूस पर्यटक लड्डू गोपाल को एक दूसरी दूकार पर रखने के बाद ताजमहल देखने के लिए पहुंचा. बता दे कि एएसआई द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार ताजमहल में धार्मिक वस्तुएं अंदर नहीं ले जाई सकती हैं.
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से 23-24 अगस्त की रात को चोरी हुए सात महीने के बच्चे के मामले में जीआरपी ने 8 लोगों को अरेस्ट किया है. बच्चे को रेलवे स्टेशन से चुराने के बाद उसका दो लाख रूपये में सौदा किया गया. पकड़े गए आरोपियों में बच्चा चुराने वाले से लेकर अस्पताल संचालक, एएनएम और पार्षद तक शामिल हैं. एसपी जीआरपी मोहम्मद मुश्ताक ने सोमवार को जंक्शन पर प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा किया और इस मामले में सभी आठ आरोपियों को जेल भेजा गया है.
आगरा में 20 सितंबर से सेना भर्ती शुरू हो रही है. यह भर्ती 10 अक्टूबर तक चलेगी. आगरा दिल्ली हाइवे पर स्थित कीठम स्थित आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में यह सेना भर्ती होगी. सोमवार को सेना के भर्ती निदेशक कर्नल सुदेश और डीएम प्रभु नारायण सिंह ने एसएसपी व विभिन्न विभागों कें अधिकारियों के साथ भर्ती मेले की तैयारियां के संबंध में बैठक् की. इस ंसंबंध में डीएम प्रभु एन सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों को भर्ती मेले के लिए सैन्य अधिकारियों के समन्वय से काम करने के निर्देश दिए हैं. भर्ती में आगरा, मथुरा सहित 12 जिलों के 1.75 लाख युवा भाग लेंगे.

उदयपुर में मणप्पुरम गोल्ड लोन के ऑफिस से 24 किलो सोना और 11 लाख रुपए कैश लूट लिया गया। सोमवार सुबह 9.20 बजे हथियारबंद 5 बदमाश घुसे और 9.43 बजे लूटपाट करके निकल गए। लुटेरे नकाब पहने हुए थे। जिस बॉक्स में गहने-जेवरात रखे थे, कंपनी ने उसमें जीपीएस ट्रैकर लगा रखा था, लेकिन लुटेरे ट्रैकर निकालकर वहीं फेंक गए, ताकि उन्हें ट्रेस न किया जा सके। बताया जा रहा है कि कंपनी के इस ऑफिस में 1100 लोगों का सोना जमा था।
मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार को लैंडिंग के समय स्पाइसजेट बोइंग 737-800 के विमान का टायर फट गया। इसके बाद दिल्ली से आ रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। खास बात यह थी कि विमान के कैप्टन को भी प्लेन के लैंडिंग गियर में खराबी का पता नहीं चला। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। लैंडिंग के बाद सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं।
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद गुलाम नबी आजाद ने पीएम मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें बहुत कठोर आदमी समझता था, लेकिन उनमें इंसानियत तो है। मुझे लगता था कि उनकी बीवी नहीं है, बच्चे नहीं हैं तो उनको कोई परवाह नहीं होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। आजाद ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी पर हमला भी बोला है। उन्होंने कहा कि इस संस्था का कोई मतलब नहीं रह गया है। चौकीदार चोर है का नारा सिर्फ राहुल गांधी का था। उसके समर्थन में कोई वरिष्ठ नेता नहीं आया था।
न्यूड फोटोशूट मामले में अभिनेता रणवीर सिंह ने आज सुबह 6.50 बजे मुंबई के चेंबूर पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपना स्टेटमेंट दर्ज कराया। रणवीर से ढाई घंटे तक पूछताछ हुई। वे अपनी लीगल टीम के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। इंस्पेक्टर जयकुमार सूर्यवंशी ने बताया कि रणवीर से हमने 10 सवाल किए, इसके जवाब में वह खुद को पूरी तरह से निर्दोष बताते रहे। उन्होंने कुछ डॉक्यूमेंट भी जमा कराए हैं।
हरियाणा सरकार ने सोनाली फोगाट की मौत की CBI जांच कराने के लिए अपनी रिकमंडेशन दे दी है। हरियाणा के गृह विभाग की ओर से गोवा के गृह सचिव को इस बारे में लेटर भेजा गया है। हरियाणा सरकार ने लेटर में लिखा है कि सोनाली फोगाट BJP की लीडर थीं और 2019 में पार्टी टिकट पर चुनाव लड़ चुकी थीं। इसलिए राज्य सरकार की ओर से इस मामले की CBI जांच कराने की सिफारिश की जाती है।
पैंगोंग झील इलाके में चीन और भारत के सैनिकों में हिंसक झड़प से पूर्वी लद्दाख सीमा पर गतिरोध शुरू हुआ था। कई दौर की बैठकों के बाद भी ये गतिरोध अभी तक सुलझा नहीं है। इसके बावजूद चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन ने लद्दाख के डेमचौक इलाके में अपनी दादागिरी दिखाई है। यहां चीनी सैनिकों ने कुछ भारतीय चरवाहों को रोका है।
अपनी पिछली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार मुसीबत झेल रहे अभिनेता आमिर खान की अगली फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में आमिर अपनी खास मित्र काजोल के साथ परदे पर तीसरी बार नजर आने वाले हैं। आमिर खान और काजोल इसके पहले 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘इश्क’ और 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘फना’ में नजर आ चुके हैं। काजोल और आमिर खान की इस नई फिल्म का इन दिनों पोस्ट प्रोडक्शन वर्क तेजी से चल रहा है लेकिन फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर जिस तरह आमिर को सोशल मीडिया पर विरोध झेलना पड़ा है, उसके चलते इस फिल्म के निर्माताओं के हाथ पांव फूले हुए हैं।