आगरालीक्स… आगरा के नगर निगम चुनाव में मेयर पद के तीन बडे प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए हैं। अब मेयर पद के लिए 13 प्रत्याशी हैं, इन्हें शुक्रवार को चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे।
आगरा के नगर निगम चुनाव में 22 नवंबर को मतदान होना है, सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन था, मेयर पद के लिए 20 नामांकन हुए। मंगलवार को जांच के बाद चार नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए। वहीं, शुक्रवार को 16 मेयर पद के प्रत्याशियों में से तीन ने नाम वापस ले लिए हैं। अब मेयर पद पर 13 प्रत्याशी हैं।
प्रमुख प्रत्याशियों ने नाम लिए वापस
मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी नवीन जैन के भाई प्रदीप जैन ने अपना नाम वापस ले लिया है, दूसरा नाम वापस बसपा से मेयर प्रत्याशी दिगंबर सिंह धाकरे की पत्नी नीलू रानी सिंह ने लिया है और तीसरा नाम वापस व्यापारी नेता रमन लाल गोयल ने लिया है।
चुनाव कार्यक्रम
नामांकन वापस की तिथि नौ नवंबर
चुनाव चिन्ह आवंटन 10 नवंबर
मतदान 22 नवंबर
मतगणना 1 दिसंबर
ये हैं मेयर प्रत्याशी

नवीन जैन भाजपा
दिगंबर सिंह धाकरे बसपा
राहुल चतुर्वेदी सपा
विनोद बंसल कांग्रेस
लोचन चौधरी रालोद
राजेश गुप्ता आम आदमी पार्टी
सुमन श्रीवास्तव निर्दलीय समान अधिकार पार्टी
निर्दलीय
महावीर सिंह
हरीश माहौर
महेश चौधरी
विमल कुमार
अशोक कुमार
चौधरी बशीर
इन्होंने नाम लिए वापस
प्रदीप जैन
नीलू रानी सिंह
रमन लाल
नामांकन किए गए निरस्त
मुकेश कुमार शिव सेना
विनीत कुमार
बिलाल अहमद
दलजीत सिंह कथूरिया