आगरालीक्स… प्रद्युम्न हत्याकांड का आरोपी 11 वीं का छात्र पोर्न एडिक्ट है, पोर्न एक नशा है जो अब कम उम्र में ज्यादा देखने को मिल रहा है। सीबीआई ने मांग की है कि 11 वीं के नाबालिग छात्र को बालिग मानते हुए फांसी की सजा दी जाए।
रेयान इंटरनेशनल स्कूल, गुरुग्राम में दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न हत्याकांड में सीबीआई ने 11 वीं के 16 वर्षीय छात्र को आरोपी बनाया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी छात्र पोर्न एडिक्ट है और वह मोबाइल पर पोर्न मूवी देखता था,आठ सितंबर को वह मोबाइल लेकर टॉयलेट गया, यहां उसने पोर्न मूवी देखी, उसी समय प्रद्युम्न टॉयलेट करने के लिए पहुंचा, उसने प्रद्युम्न की हत्या कर दी। हत्या के पीछे परीक्षाएं टालने की बात कही जा रही है। आरोपी छात्र को तीन दिन की सीबीआई रिमांड के लिए सौंपा गया है।
पोर्न एडिक्ट एक बडी समस्या
पोर्न एडिक्ट के केस कम उम्र में तेजी से बढ रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार पोर्न एडिक्ट युवाओं को पोर्न देखने का नशा होने लगता है, वे दिन में दो से तीन बार पोर्न देखने के बाद हस्तमैथुन करते हैं। इससे वे हीन भावना के शिकार भी होने लगते हैं, कई बार गलत हरकत करने के साथ उग्र भी हो जाते हैं।
आठ सितंबर को हुई हत्या
हरियाणा के गुरुग्राम स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल की दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले प्रद्युम्न की हत्या 8 सितंबर को सुबह हत्या कर दी गई है। इसके बाद जब बवाल मचा तो स्थानीय प्रशासन और मुख्यमंत्री दफ्तर तक सक्रिय हो गए। पुलिस ने सोमवार (11 सितंबर) को रायन ग्रुप के नॉर्दन जोन के प्रमुख फ्रांसिस थॉमस और भोंडसी की शाखा को-ऑर्डिनेटर जे ईथ को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने यह गिरफ्तारियां जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत की है। इसके साथ ही गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सोहना रोड के सर्किल हेड ऑफिसर (एसएचओ) अरुण को सस्पेंड कर दिया था।