आगरालीक्स …आगरा में हाई प्रोफाइल फैमिली में बिजनेस मैन के बेटे ने अपनी पत्नी पर एल्कोहल लेने के आरोप लगाए हैं, जूता कारोबारी की बेटी ने अपनी पति के चरित्र पर सवाल उठाए हैं। शादी के डेढ साल बाद ही रिश्ता टूटने के कगार पर है, इस मामले में पुलिस द्वारा युवती पक्ष की तरफ से मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र निवासी जूता कारोबारी की बेटी की शादी खंदारी क्षेत्र निवासी कारोबारी के बेटे से डेढ साल पहले हुई थी। शादी में दो करोड रुपये खर्च किए गए। अब कारोबारी परिवार के बेटे बेटियों के बीच रार होने लगी है। हाई प्रोफाइल फैमिली का मामला होने के चलते सुलह की कोशिश की गई लेकिन पति पत्नी एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं वे रिश्ते को तोडने की ठान चुके हैं। ऐसे में मामला महिला थाने पहुंच गया।
पत्नी लेती है एल्कोहल
महिला थाना पुलिस ने भी युवक और युवती के बीच समझौता कराने के प्रयास किए, युवक ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाए हैं कि वे एल्कोहल का सेवन करती है और उसका चरित्र ठीक नहीं है। इसके साथ ही कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
पति के चरित्र पर उठाए सवाल
वहीं, युवती का कहना है कि उसके पति का चरित्र सही नहीं है, वह नशे का लती है। पिछले दिनों नशे की हालत में कार का एक्सीडेंट भी कर दिया था। युवती ने आरोप लगाया है कि उसका पति पिटाई करता है वह उसके साथ रहना नहीं चाहती है।
समझौता न होने पर मुकदमे की तैयारी
महिला थाने में दोनों पक्षों में समझौता कराने के प्रयास किए गए, जिससे रिश्ता ना टूटे लेकिन वे तैयार नहीं हैं। इस मामले में युवती के परिजनों की तहरीर पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है।