आगरालीक्स आगरा में आठ दिन बाद 438 बूथों पर करीब चार लाख मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे, आगरा उत्तर विधानसभा के लिए भाजपा, गठबंधन के सपा प्रत्याशी और कांग्रेस प्रत्याशी में कांटे की टक्कर है। 17 मई को प्रचार थम जाएगा, इसके साथ ही शराब के ठेके और बीयर की दुकान 48 घंटे के लिए बंद कर दी जाएंगी।
उत्तर विधानसभा उपचुनाव कराने के लिए फिरोजाबाद रोड स्थित मंडी समिति से ही पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसके लिए मंडी समिति में विशेष बंदोबस्त किए जाएंगे। ताकि आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र की स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम तक कोई न पहुंच सके।
19 मई को उत्तर विधानसभा का मतदान होगा। इसके लिए 18 मई की शाम को विधानसभा क्षेत्र के 438 बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच जाएंगी। मतदान से एक दिन पहले मंडी समिति के उस हिस्से को बंद कर दिया जाएगा, जहां लोकसभा चुनाव की ईवीएम रखी हुई हैं।मुख्य गेट के पास से ही उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लिए ईवीएम रवाना होंगी। उपचुनाव के लिए 17 मई की शाम से चुनावी शोर थम जाएगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी भारत सिंह के अनुसार, उत्तर विधानसभा उपचुनाव के लिए फिरोजाबाद रोड स्थित मंडी समिति से ही पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।