आगरालीक्स ..आगरा में मंच पर मां और उनके बेटे बेटियों की प्रस्तुति देख पैरेंटस और शिक्षकों ने दांतों तले उंगलियां दबां लीं, किसी ने डांस पर चांस मारा तो किसी की मां ने गाना गाया और बेटे ने डांस किया। मदर्स डे के उपलक्ष्य में प्रिल्युड पब्लिक स्कूल के प्रिल्युडियन मदर्स क्लब द्वारा मॉम एंड मी टेलेंट हंट आयोजित किया गया।

शुक्रवार को स्कूल के मंच पर बच्चों के साथ उनकी मां ने एक के बाद एक प्रस्तुति दी, तालियों की गडगडाहट से हॉल गूंज उठा, मां अपने बच्चों से कई कदम आगे दिखाईं दी और बेहतरीन प्रस्तुति दी। यूकेजी के छात्र दिव्यांश अरोरा की मॉम सुरुचि प्रथम रहीं, दूसरे नंबर पर यूकेजी की छात्रा रामिनी रंजन की मां म्रणालिनी रहीं और तीसरे स्थान पर युक्ता मित्तल की मां शैली रहीं। निर्णायक लॉयन लेडी कविता अग्रवाल, वीना कॉल, निदेशक सुशील गुप्ता, श्याम बंसल ने बच्चों के साथ उनकी मां को प्रोत्साहित किया। प्रिंसिपल याचना चावला आदि मौजूद रहे।