आगरालीक्स ..आगरा में भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग की हार्ट अटैक से मौत के बाद खाली सीट पर हो रहे उपचुनाव का शोर और चुनावी मुददे दिखाई नहीं दे रहे हैं, 19 मई को आगरा उत्तर विधानसभा के लिए मतदान होगा।
आगरा उत्तर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल, सपा बसपा रालोद गठबंधन से सूरज शर्मा और कांग्रेस से रणवीर शर्मा प्रमुख प्रत्याशी हैं, इसके बाद कुछ अन्य दल और निर्दलीय सहित 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। 17 मई शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा लेकिन उप चुनाव का शोर दिखाई नहीं दे रहा है। भाजपा इसे अपनी सीट मान रही है तो गठबंधन भी जीत का दावा कर रहा है, कांग्रेस भी पीछे नहीं है।
चार जोन और 32 सेक्टर
क्षेत्र को चार जोन और 32 सेक्टर में बांटा गया है। एडीएम प्रशासन निधि श्रीवास्तव का कहना है कि 17 मई की शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। 18 को दोपहर 12 बजे से मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। 19 मई को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा।
438 हैं बूथ: आगरा उत्तर विस क्षेत्र में 438 बूथ हैं। वहीं 25 माइक्रोआब्र्जवर लगाए जाएंगे। चुनाव में 1993 पुरुष और सात महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। चार महिला कर्मचारी सखी बूथ और तीन महिलाएं अन्य बूथों में रहेंगी। डीएम एनजी रवि कुमार का कहना है कि उपचुनाव में 438 ईवीएम और वीवीपैट का प्रयोग किया जा रहा है। यह भी मंडी समिति, फीरोजाबाद रोड में बने स्ट्रांगरूम में जमा होंगी।