आगरालीक्स… आगरा के लिए पीले रंग की चेतावनी जारी की है, तापमान 44 डिग्री के पास पहुंचने के बाद आंधी, ओले और बारिश की आशंका है, आगरा में 12 और 13 मई को आंधी और बारिश हो सकती है।
आगरा में पफनी के प्रभाव से तापमान कम होने के साथ आंधी आई थी लेकिन ज्यादा प्रभाव नहीं रहा। इसके बाद से लगातार बढ रहा है, मंगलवार को तापमान 43.2 डिग्री पहुंच गया। इसी बीच पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार मौसम विभाग के शिमला केंद्र ने मंगलवार शाम पीले रंग की चेतावनी जारी करते हुए हिमाचल प्रदेश में 10 और 11 मई को तेज बारिश और आंधी की आशंका जताई है। विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को हिमाचल प्रदेश के समतल व कम पहाड़ी क्षेत्रों में ओले गिरने के साथ, तेज बारिश और आंधी चलने का अनुमान है। हिमाचल के आसपास तीन दिन (10 मई से 13 मई) तक बारिश होने का अनुमान है।
आगरा में 12 और 13 मई को बिगडेगा मौसम
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 12 और 13 मई को आंधी के साथ बारिश आ सकती है, दो दिन तक मौसम बिगडा रहेगा। इसके बाद धूप निकल आएगी।
इसलिए जारी की जाती है अलग अलग रंग की चेतावनी
मौसम विभाग आम लोगों को खतरनाक मौसम से बचाने के लिए कलर कोड युक्त चेतावनी जारी करता है। इससे पता चला है कि मौसम कितनी खतरनाक स्थिति में पहुंच सकता है और क्या इससे जान-माल के नुकसान की बी आशंका है या नहीं। मौसम विभाग द्वारा जारी पीले रंग की चेतावनी
इसका मतलब होता है कि अगले कुछ दिन संबंधित इलाकों में मौसम खराब रहेगा, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
आईएमडी की रिपोर्ट
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 07/05/19) 43.2
Departure from Normal(oC) –
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 07/05/19) 24.6
Departure from Normal(oC) –
7 Day’s Forecast
Date Min Temp Max Temp Weather
07-May 24.0 44.0 Clear sky
08-May 24.0 44.0 Clear sky
09-May 23.0 43.0 Clear sky
10-May 22.0 42.0 Mainly Clear sky
11-May 22.0 42.0 Mainly Clear sky
12-May 23.0 40.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm
13-May 23.0 40.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm