आगरालीक्स… आगरा की उत्तर विधानसभा उप चुनाव में कई बूथों पर सन्नाटा पसरा हुआ है, इस सीट पर भाजपा, गठबंधन और कांग्रेस में कांटे की टक्कर है, सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है और शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदान केंद्रों पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

आगरा में 10 अप्रैल को भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग का निधन हो गया था, उनके निधन के बाद खाली हुई उत्तर विधानसभा के लिए रविवार 19 मई को सुबह छह बजे से मतदान चल रहा है। इस सीट पर भाजपा से पुरुषोत्तम खंडेलवाल, सपा बसपा रालोद गठबंधन से सपा प्रत्याशी सूरज शर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी रणवीर शर्मा के बीच मुकाबला है। सुबह सात बजे से 439 बूथों पर मतदान चल रहा है, इस सीट पर चार लाख मतदाता हैं। चुनाव में मतदान 60 फीसद से कम रहा है। मतदान फीसद से भी चुनावी गणित बिगड सकता है।
आगरा की उत्तर विधानसभा के उपचुनाव में बल्केश्वर, कमला नगर, दयालबाग, सिकंदरा, आवास विकास, जगदीशपुरा, जीवनी मंडी, विजय नगर कॉलोनी, बेलनगंज क्षेत्र के चार लाख मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे।
पहले दो घंटे में धीमी शुरूआत
पहले दो घंटे में आगरा उत्तर विधानसभा के उपचुनाव में 9 .2 फीसद मतदान हुआ है। मतदान फीसद पर भी चुनावी रुझान निर्भर करेगा।
कंट्रोल रूम नंबर, 0562-2260132
टोल फ्री नंबर: 1950
ये हैं प्रत्याशी
पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा
रणवीर शर्मा, कांग्रेस
सूरज शर्मा, सपा (गठबंधन)
दिलीप कुमार बघेल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी
राशिद अली, वंचित समाज इंसाफ पार्टी
रोहित, आदर्श समाज पार्टी
लक्ष्मी मित्तल, समान अधिकार पार्टी
मंजू शर्मा, निर्दलीय
राम ब्रज यादव, निर्दलीय
इदरीश, निर्दलीय
धर्मेद्र कुमार शर्मा, निर्दलीय
अनिल कुमार कुशवाह, निर्दली