आगरालीक्स…. आगरा उत्तर विधानसभा के उपचुनाव में पहले छह घंटे में 23 फीसद मतदान हुआ है। 12 प्रत्याशियों के लिए 438 बूथों पर चार लाख मतदाताओं को अपने मत का इस्तेमाल करना है।
आगरा में भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन के बाद खाली हुई आगरा उत्तर सीट के लिए सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। रविवार को छुटटी के दिन सुबह कम भीड निकली, पोलिंग बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा। कुछ क्षेत्रों में सुबह के समय भीड रही, 12 बजे के बाद मतदान फीसद बढने लगा। दोपहर एक बजे के बाद पॉश कालोनियों में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड दिखाई दे रही है। दोपहर एक बजे तक 23.7% मतदान हुआ है। आगरा की उत्तर विधानसभा के उपचुनाव में बल्केश्वर, कमला नगर, दयालबाग, सिकंदरा, आवास विकास, जगदीशपुरा, जीवनी मंडी, विजय नगर कॉलोनी, बेलनगंज क्षेत्र के चार लाख मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे।
पहले दो घंटे में धीमी शुरूआत
पहले दो घंटे में आगरा उत्तर विधानसभा के उपचुनाव में 9 .2 फीसद मतदान हुआ है। मतदान फीसद पर भी चुनावी रुझान निर्भर करेगा।
सुबह 9 बजे तक 9 .2 फीसद मतदान
सुबह 11 बजे तक 19.5 फीसद मतदान
दोपहर के बजे तक 23.7 फीसद मतदान
ये हैं प्रत्याशी
पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भाजपा
रणवीर शर्मा, कांग्रेस
सूरज शर्मा, सपा (गठबंधन)
दिलीप कुमार बघेल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी
राशिद अली, वंचित समाज इंसाफ पार्टी
रोहित, आदर्श समाज पार्टी
लक्ष्मी मित्तल, समान अधिकार पार्टी
मंजू शर्मा, निर्दलीय
राम ब्रज यादव, निर्दलीय
इदरीश, निर्दलीय
धर्मेद्र कुमार शर्मा, निर्दलीय
अनिल कुमार कुशवाह, निर्दलीय