आगरालीक्स…आगरा में ईद पर सलमान खान की फिल्म किसी का भाई, किसी की जान फिल्म को संजीवनी। त्योहार का मिलेगा लाभ।
श्री टॉकीज में फिल्म का रहा अच्छा रुझान

श्री टॉकीज के स्वामी निमित ने बताया कि सलमान खान की फिल्म इस फिल्म की पहले दिन 70 प्रतिशत दर्शकों के साथ अच्छा परिणाम दिया था और अब त्योहार के मौके पर तीन दिन इसके शत-प्रतिशत जाने की उम्मीद है।
आगरा के पांच सिनेमा हाल में प्रदर्शन
सलमान खान की फिल्म किसी का भाई, किसी की जान आगरा के पांच सिनेमा हॉल में एक साथ प्रदर्शित की गई है। इसमें श्री, संजय, मेहर, पन्ना और शांति टॉकीज शामिल हैं, जबकि मॉल के गोल्ड, विमल और सर्व में चल रही है। देश के कुछ हिस्सों से पहले दिन इस फिल्म के प्रति दर्शकों में रुझान कम नजर आया था लेकिन ईद पर रौनक बढ़ गई है।