नईदिल्लीलीक्स….अक्षय तृतीया पर गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट खुले लेकिन चारधाम यात्रा पर जाने से पहले बरतें सावधानी। खराब मौसम व भूस्खलन से रास्ते हो रहे बंद

बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन, यात्री फंसे
बदरीनाथ नेशनल हाईवे बिरही में चट्टान टूटने के कारण शनिवार सुबह रास्ता बंद हो गया, हाईवे के बंद होने के बाद जगह-जगह यात्री फंस गए। यात्री जोशीमठ से ऋषिकेश, और ऋषिकेश से जोशीमठ नहीं जा पा रहे। पहाड़ी से भारी तादाद में पत्थर और मलबा टूटकर लगातार बद्रीनाथ नेशनल हाईवे में गिर रहा है। पत्थर और मलबा गिरने से लोग दहशत में आ गए।
गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे कल रहा था बंद
दूसरी ओर गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे शुक्रवार को भी कई घंटों तक बंद रहा था।
मौसम की जानकारी कर निकलें यात्रा पर
ऐसे में यूपी, दिल्ली-एनसीआर, एमपी सहित देश-विदेश से उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों को सलाह दी जाती है कि चार धाम यात्रा पर जाने से हाईवे, मौसम सहित अन्य जरूरी जानकारी जुटाने के बाद ही यात्रा पर निकलें।
रात सड़कों पर भी गुजर सकती है
देर शाम हाईवे बंद होनेपर तीर्थ यात्रियों की रात सड़कों पर भी गुजर सकती है।