आगरालीक्स ……आगरा मूल के मनोचिकित्सक को बाल यौन शौषण को बढ़ावा देने में छह साल की जेल।
आगरा मूल के मनोचिकित्सक डॉ. कबीर गर्ग ने केजीएमयू से एमबीबीएस करने के बाद निम्हंस बैंगलूरू में प्रैक्टिस की, इसके बाद वेलंदन चले गए। वे दक्षिण पूर्व लंदन के लेविशम लंदन में प्रैक्टिस कर रहे हैं। 33 साल के कबीर गर्ग को बच्चों के शोषण को बढ़ावा देने में शामिल होने पर वूलविच क्राउन कोर्ट ने दोषी ठहराया है। 23 जून को डॉ. कबीर गर्ग को छह साल की सजा सुनाई गई।
नवंबर 2022 में डॉ. कबीर गर्ग को किया गया था अरेस्ट
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, द एनेक्स साइट के दुनिया भर में 90 हजार सदस्य हैं, इस वेबसाइट द्वारा बाल यौन शोषण की सामग्री लोगों तक पहुंचाई जा रही थी। डॉ. करीब गर्ग इस द एनेक्स साइट के मॉडरेटर में से एक थे।
राष्ट्रीय अपराधा एजेंसी, यूके ने एक बयान में कहा है कि अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ आपरेशन में नवंबर 200 में डॉ. करीब गर्ग को लेविशम में उनके फ्लैट से अरेस्ट किया गया था, उस समय डॉ. कबीर गर्ग ने अपने मॉडरेटर खाते में लॉग इन किया हुआ था, उनके लैपटॉप में साइट खुली हुई थी। अधिकारियों को 7000 से अधिक अश्लील चित्र, वीडियो और कई मेडिकल जर्नल लेख मिले जो उन्होंने मनोचिकित्सक के रूप में हासिल किए थे।