आगरालीक्स…आगरा में पंचायत चुनाव को लेकर चल रही वोटिंग. ड्रोन कैमरे से मतदान केंद्रों पर नजर…वोट डालने वालों को मास्क दे रही पुलिस. वीडियो में लाइव देखें मतदान
अधिकारियों के लिए दोहरी चुनौती
आगरा के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के सामने इस समय दोहरी चुनौती है. एक तो उन्हें पंचायत चुनाव भी कराना है वहीं दूसरी ओर कोरोना महामारी के बढ़ते प्रसार को भी रोकना है. अधिकारियों द्वारा मंगलवार से ही मतदान बूथों पर निरीक्षण तेज कर दिया गया है. मतदान केंद्रों/बूथ पर सुरक्षा/पेयजल/शौचालय/सफाई इत्यादि आवश्यक व्यवस्थायों का सत्यापन किया जा रहा है तथा इसके अलावा कोविड 19 सुरक्षा मानकों का पालन कराने के लिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है.