आगरालीक्स ..आगरा में सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लगी लाइन, जिले में 21 फीसद से अधिक मतदान, पढे कहां कितने वोट.
आगरा में गुरुवार को सुबह सात बजे से 3407 बूथों पर जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र और ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान पदों के लिए मतदान हो रहा है। शाम छह बजे तक मतदान होगा। 20.29 लाख मतदाता हैं।
फतेहपुर सीकरी में सबसे ज्यादा 28 फीसद मतदान
आगरा में सबसे ज्यादा मतदान फतेहपुर सीकरी में हुआ है यहां 11 बजे तक 28 फीसद मतदान हो चुका है, मतदाताओं में उत्साह है, मतदान केंद्रों पर लोगों की लाइन लगी हुई है।
सबसे कम खंदौली में 16 फीसद मतदान
सबसे कम मतदान खंदौली में हुआ है, यहां सुबह 11 बजे तक महज 16 फीसद ही मतदान हुआ है। खंदौली में सुबह नौ बजे तक 8 फीसद मतदान हुआ था।
आगरा में 11 बजे तक मतदान फीसद
फतेहपुर सीकरी 28
अछनेरा 26
खेरागढ 25
सैया 24
बिचपुरी 22.4
अकोला 22.1
बरौली अहीर 21
जगनेर 21
एत्मादपुर 20.7
जैतपुर कला 20.5
बाह 19.79
शमशाबाद 19
फतेहाबाद 19
पिनाहट 19
खदौली 16