आगरालीक्स.. डिजिटल युग की शुरुआत कर गया 2020, नई उम्मीद और उमंग के साथ 2021 का सूर्योदय होगा, आगरालीक्स डॉट कॉम परिवार आपके साथ हर सुख दुख में साथ खडा रहेगा।
वर्ष 2020 खत्म हो गया और नव वर्ष 2021 की शुरुआत हो रही है. साल 2020 कई मायनों में इतिहास में अपना उल्लेख कराता रहेगा. कोरोना महामारी ने पूरे विश्व को रोक दिया. ऐसा पहली बार ही हुआ कि जब पूरी दुनिया एक ही वायरस के प्रकोप में रही. इस एक वायरस ने दुनिया के ताकतवर देशों को बंद कर दिया. न कोई प्रोग्राम, न कोई त्योहार का सेलिब्रेशन. हमारे अपने देश के लोगों ने इस एक साल में बडी से बडी समस्या का सामना किया. किसी का रोजगार छिना तो किसी का व्यवसाय ही ठप हो गया. हजारों किलोमीटर दूर काम करने वाले प्रवासी मजदूर पैदल ही अपने घरों के लिए रास्ता तय कर गए. ऐसा पहली बार ही हुआ कि न किसी से मिलना न किसी के दुख और सुख में शरीक होना हो पाया. लोग बस घरों में ही कैद होकर रह गए.
लेकिन, कहते हैं कि परिवर्तन ही संसार का नियम है. वर्ष 2020 में भी हमें नये युग में परिवर्तन करके गया है और ये युग है डिजिटल युग. वर्ष 2020 में ही लोग डिजिटल हुए हैं. आनलाइन पढाई से लेकर आनलाइन ट्रांजेेक्शन करना लोगों ने इसी साल में सबसे ज्यादा सीखा. मीडिया सेक्टर भी इसी साल में डिजिटल प्लेटफार्म की ओर बढे हैं. आगरालीक्स भी पिछले कई सालों से लोगों को डिजिटल तरीके से न्यूज उपलब्ध करा रहा है. पहले जहां लोगों को खबरें पढने के लिए अगली सुबह में अखबार आने का इंतजार होता था, ऐसे में आगरालीक्स चंद मिनट में ही आपके पास अपडेट न्यूज पहुंचा रहा है. लॉकडाउन इसका जीता जागता उदाहरण है जब घरों में लोग अखबार नहीं ले रहे थे वहीं मोबाइल पर आगरालीक्स आपके लिए अपडेट न्यूज भेजने का काम कर रहा था. आने वाला युग अब डिजिटल युग है. ऐसे में आगरालीक्स का यही प्रयास रहेगा कि शहर से लेकर देश दुनिया की हर बडी खबर आपके पास चंद मिनट में ही पहुंचे.. इसी आशा के साथ नया साल 2021 की आपको शुभकामनाएं…
धन्यवाद
संपादक
योगेंद्र दुबे
agraleaks@gmail.com