आगरालीक्स.. आगरा पुलिस ने होटल में छापा मारा, होटल में विदेशी युवतियों के साथ युवक पकडे गए हैं। पुलिस ने बडा सेक्स रैकेट पकडा है, पूछताछ की जा रही है।
आगरा पुलिस ने सोमवार की रात को होटल , ताजगंज में छापा मारा, पुलिस के पहुंचते ही खलबली मच गई। पुलिस ने होटल के कमरे खुलवाए, उसमें युवक और युवती पकडे गए। पुलिस ने होटल से छह युवक और युवतियों को हिरासत में लिया है।
विदेशी युवती के साथ पकडे युवक
पुलिस ने होटल के एक कमरे से विदेशी युवतियों के साथ युवक पकडे हैं। युवतियों से भी पूछताछ की जा रही है, युवतियां उजवेकिस्तान की बताई जा रही हैं। पुलिस को एक बडे सेक्स रैकेट पकडे जाने की उम्मीद है, किस तरह से विदेशी युवतियों को होटल में भेजा जा रहा था, इसके लिए कौन डीलिंग करता था और कितने रुपये में युवतियों को होटल के कमरे में भेजा जाता था इसकी जांच की जा रही है। होटल के कमरे से पकडे गए युवतियों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं, मोबाइल को भी चेक किया जा रहा है जिससे पता चल सके कि सेक्स रैकेट से कौन कौन लोग जुडे हुए हैं।
