आगरालीक्स …आगरा में पुलिस का कैफे पर छापा, शराब, बीयर की केन, हुक्के जब्त। कैफे संचालक अरेस्ट। रूट टाफ कैफे में युवक युवती टकरा रहे जाम से जाम।

आगरा में पुलिस ने शनिवार को मुगल पुलिया, थाना ताजगंज स्थित कैफे कोर्ट यार्ड में छापा मारा। पुलिस ने अवैध तरीके से शराब की बिक्री करने पर कार्रवाई की, टीम ने कैफे से 20 अंग्रेजी शराब के क्वाटर, 16 बीयर की केन और दो हुक्के बरामद किए हैं।
कैफे संचालक अरेस्ट
पुलिस ने शराब और हुक्के जब्त करने के साथ ही अवैध तरीके से शराब की बिक्री करने पर कैफे संचालक डिफेंस कॉलोनी निवासी दिनेश चाहर को अरेस्ट कर लिया।
कमला नगर में भी पुलिस मार चुकी है छापा
इससे पहले आगरा पुलिस ने जुलाई में कमला नगर में पेट्रोल पंप के पास कृष्णा होटल की तीसरी मंजिल पर स्थित स्काईलाइन रेस्टरां एंड रूफ टॉप पर छापा मारा था। यह रूफटॉप सादाबाद निवासी अमन गौतम ने कमला नगर के अंकित कुमार और हार्दिक मल्होत्रा के साथ मिलकर संचालित कर रहे थे। सीपी हरीपर्वत मयंक तिवारी ने बताया था कि रूफ टॉप और रेस्टोरेंट में नाबालिंगों को शराब और हुक्का पिलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद मंगलवार रात को कृष्णा होटल की तीसरी मंजिल पर स्थित स्काईलाइन रेस्टरां एंड रूफ टॉप में छापा मारा। पुलिस के छापे से खलबली मच गई। छापे के दौरान मौके पर चार पांच नाबालिंग भी मिले, उनसे पूछताछ की गई। पुलिस ने स्काईलाइन रेस्टरां के संचालक अंकित कुमार, हार्दिक मल्होत्रा, ऋषभ सिंह, कर्मचारी पियूष दिवाकर को पकड़ लिया। अमन गौतम और रचित अग्रवाल मौके से भाग निकले, मोबाइल भी बंद हैं। टीम ने स्काईलाइन रेस्टरां से तीन हुक्के, दो कोयले के पैकेट, चार फ्लेवर्ड पैकेट, 3 सोडा बोतल, दो मैजिक मूमेंट शराब की बोतलख् दो खाली बोतल, कांच के गिलास और आइस पैकेट जब्त किए हैं।