आगरालीक्स ……आगरा में बड़े घर की महिलाओं को सस्ती डायमंड ज्वैलरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, एक अरेस्ट, 1.20 करोड़ की ज्वैलरी जब्त की।
आगरा में हाईप्रोफाइल ठग बड़े घर की महिलाओं को सस्ते में डायमंड की ज्वैलरी दिलवाने के नाम पर ठगी कर रहा था। इस मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी गई, आगरा एसटीएफ ने सिद्धार्थ अपार्टमेंट, न्यू आगरा निवासी हाईप्रोफाइल ठग दीपेश बोहरा को अरेस्ट किया है। पुलिस ने दीपेश बोहरा से 1.20 करोड़ की डायमंड ज्वैलरी जब्त की है।
इस तरह जाल में फंसाता था ठग
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दीपेश बोहरा ने डायमंड ज्वैलरी का काम सीखा, इसके बाद रजिस्ट्रेशन कराने डायमंड ज्वैलरी की दलाली का काम करने लगा। आगरा की बड़े घर की महिलाओं को सस्ती दर पर डायमंड ज्वैलरी दिलवाई, इस तरह महिलाओं का भरोसा जीत लिया। इसके बाद किसी ने 50 लाख तो किसी से 20 लाख रुपये लेने के बाद डायमंड ज्वैलरी नहीं दी, पैसे लेने के बाद भी ज्वैलरी न देने पर महिलाएं शिकायत करने लगी तो वह धमकी देने लगा। आगरा के कई थानों में मुकदमा दर्ज हैं।

30 लाख रुपये के नेकलेस जब्त
पुलिस ने दीपेश बोहरा से 1.20 करोड़ की डायमंड ज्वैलरी जब्त की है, उसके पास से टीम को 1.20 करोड़ रुपये के हीरे के नेकलेस और रिंग जब्त की गई हैं। पुलिस पूछताछ में जुटी है।