आगरालीक्स… आगरा के एक होटल में दरोगा ने उत्पात मचाया, कर्मचारियों की पिटाई लगाई, दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
आगरा के पश्चिमपुरी, सिकंदरा में वान्या पैलेस होटल है, होटल के एक कमरे में पश्चिमपुरी चौकी इंचार्ज राहुल राणा ठहरे हुए थे, वे जिस कमरे में ठहरे थे, सोमवार को उसका एसी खराब हो गया। आरोप है कि दरोगा राहुल राणा सादा ड्रेस में अपने कमरे से बाहर आए और होटल के मैनेजर सहित कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। होटल मैनेजर अखिलेश का आरोप है कि दरोगा ने उनके साथ मारपीट, होटल के कर्मचारियों की पिटाई लगाई, फाइल फैंक दी।
पास के होटल में भी की मारपीट
मैनेजर अखिलेश का आरोप है कि उनके होटल में उत्पाद मचाने के बाद दरोगा बगल के होटल में पहुंच गया, वहां भी उन्होंने होटल के कर्मचारियों से मारपीट की, कमरों के गेट पर लातें मारी, जिससे होटल में ठहरे लोग डर गए।
सीसीटीवी में कैद, दरोगा लाइन हाजिर
रात में दरोगा राहुल राणा ने जमकर उत्पाद मचाया, उसके साथ पुसिल कर्मी भी थे। यह होटल के सीसीटीवी में कैद हो गया, मीडिया में मामला आने और होटल मैनेजर द्वारा पुलिस अधिकारियों से शिकायत के बाद जांच कराई गई। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी चैक किए, होटल मैनेजर के बयान दर्ज किए गए। इसके बाद एसएसपी दिनेश चंद्र दूबे ने आरोपी दरोगा राहुल राणा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।