आगरालीक्स ….आगरा में भीडभाड वाले बाजार में एक महीने पहले ज्वैलर को गोली मारकर लूट की थी, आज ज्वैलर की मौत हो गई, इससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
आगरा के रूनकता में 15 मई को रात साढे आठ बजे भीडभाड वाले बाजार में ज्वैलर दिनेश अग्रवाल अपने शोरूम को बंद कर जा रहे थे। उनके एक हाथ में कैश और ज्वैलरी का थैला लगा हुआ था। इसी दौरा दो बाइक पर छह बदमाश आए, उन्होंने बैग छीना, विरोध करने पर बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने एक के बाद एक तीन गोली चलाई, इसमें से एक गोली दिनेश अग्रवाल के पेट और एक पैर में लगी। उन्हें आगरा के सिनर्जी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
दिल्ली में इलाज के दौरान मौत
घायल ज्वैलर दिनेश अग्रवाल का दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था, मंगलवार को ज्वैलर की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, रुकनता के कारोबारियों में आक्रोश है।
आगरा के गैंग ने की लूट, पुलिस ने पकडे बदमाश
ज्वैलर दिनेश अग्रवाल के साथ लूट करने वाले बदमाशों को आगरा पुलिस ने पिछले दिनों अरेस्ट कर लिया था। लूट आगरा के गैंग ने की थी, कई दिनों से बदमाश कारोबारी की रेकी कर रहे थे। इसके बाद गोली मारकर कैश और ज्वैलरी लूट ले गए। पुलिस ने अजय निवासी सैंया और रुस्तम निवासी बल्देव को अरेस्ट किया है, उनके अन्य साथी और सरगना फरार हैं, इनकी धरपकड के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस ने फरार चल रहे मुंगेरी को भी अरेस्ट कर लिया है।