आगरालीक्स…(5 August 2021 Agra News) आगरा में पुलिस ने पकड़ा साइकिल चोर. इसके पास से 18 साइकिलें मिली हैं. बच्चों की साइकिलों पर रखता था नजर…ऐसे कर देता था चुटकियों में पार
कमला नगर पुलिस ने दबोचा
आगरा की थाना कमला नगर पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को दबोचा है जो कि च्चों की साइकिलों पर नजर रखता था. पुलिस ने इसके पास से चोरी की 18 साइकिलें बरामद की है जिसे इसने कई एरियाज से चोरी की थीं. पुलिस ने इसके खिलाफ कार्रवाई कर इसे जेल भेजा है. यही नहीं पुलिस ने पहचान होने पर साइकिल मालिकों को उनकी साइकिल भी लौटना शुरू की हैं.
18 साइकिलें की बरामद
थाना कमला नगर पुलिस ने साइकिल चोरी करते हुए एक युवक को दबोच लिया. पुलिस ने जब इससे इसका नाम पूछा तो उसने खुद को दीपक माहोर निवासी जीवनीमंडी बताया. इस पर पुलिस ने जब इससे साइकिल चोरी के बारे में जानकारी की तो इसने बताया कि वह साइकिल चोरी करता है. पुलिस ने कड़ी पूछताछ कर इसके पास से 18 साइकिलें बरामद की है जो कि इसने शहर के कई एरियाज से चोरी की थी.
ऐसे देता था अंजाम
पुलिस पूछताछ में आरोपी दीपक ने बताया कि वह ज्यादातर बच्चों की साइकिलों पर नजर रखा करता था. पार्कों आदि में घूमते समय मौका पाते ही साइकिल चोरी कर ले जाता था. इसके अलावा बड़े लोगों की भी साइकिल इसने चोरी की हैं. पुलिस ने दीपक के खिलाफ कार्रवाई कर इसे जेल भेज दिया है.