आगरालीक्स…(5 August 2021 Agra News) आगरा में रोटरी क्लब ने किया चिकित्सकों का सम्मान. कोरोनाकाल में इनके द्वारा किए गए जनकल्याण के लिए कहा शुक्रिया
रोटरी क्लब ने किया सम्मान
रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा द्वारा आज सांय खेलगांव परिसर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इसमें चिकित्सकों द्वारा कोरोना काल में समाज सेवा के कार्यों को संज्ञान में लेते हुए सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को शुरुआत करते हुए रोटरी क्लब आगरा के अध्यक्ष रो आशीष अग्रवाल ने कोरोना काल को याद करते हुए कहा कि प्रत्येक चिकित्सक सेवा कार्य को तत्पर था और इस सदी कि त्रासदी को पार करने में चिकित्सक कि भूमिका अग्रणी थी.
इन चिकित्सकों का किया सम्मान
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ अजय अग्रवाल ने कार्यक्रम कि सराहना करते हुए कहा कि आज इस तरह के कार्यक्रम कि आवश्यकता है इस तरह के प्रोग्राम चिकित्सक वर्ग को प्रोत्साहित करते हैं. इस कार्यक्रम में डॉ पवन गुप्ता, डॉ अरुण गुप्ता, डॉ हिमांशु यादव, डॉ विनीत चौहान, डॉ रणवीर त्यागी, डॉ अंजना पाण्डेय, डॉ रुचिका गर्ग, डॉ शुभम सिंघल, डॉ सुरभि गुप्ता, डॉ गायत्री त्रिपाठी, आर नीतू चौहान आदि चिकित्सकों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर आरती मेहरोत्रा और रो विनोद गुप्ता ने किया. कार्यक्रम में रो डॉ आलोक मित्तल, रो मनोज कुमार, रो आर एल भारद्वाज, रो राम मोहन कपूर, रो मृणाल शर्मा, डॉ दीपक मारू, रो नेत्रपाल सिंह यादव, संगीता अग्रवाल, आराधना गुप्ता आदि उपस्थित रहे.