आगरालीक्स …..आगरा का तापमान लगातार गिर रहा है, सुबह और रात का तापमान दो डिग्री नीचे पहुंच गया है। जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में गुरुवार सुबह धुंध छाने के साथ ही तापमान में गिरावट आई है, ठंडी हवा चल रही है। ठंड बढ़ने के साथ ही हवा चलने से लोग सुबह सुबह सर्दी में ठिठुरने लगे हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में दोपहर में बादल छंट जाएंगे और धूप निकलेगी। इससे अधिकतम तापमान बढ़ेगा।

नौ डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तापमान और गिरावट आएगी। छह दिसंबर तक तापमान नौ डिग्री तक पहुंच जाएगा जबकि अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है।
आईएमडी का पूर्वानुमान
01-Dec 10.0 26.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
02-Dec 10.0 26.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
03-Dec 10.0 25.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
04-Dec 10.0 25.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
05-Dec 10.0 25.0 Mist
06-Dec 9.0 25.0 Mist