आगरालीक्स …आगरा में आपका महंगा मोबाइल चोरी हो गया है या खो गया है तो पुलिस आपको फोन करेगी और मोबाइल फोन दिया जाएगा। एसएसपी अमित पाठक ने लोगों के मोबाइल बरामद कर लोगों को दिए।
आगरा में लोगों को गुरुवार को पुलिस लाइन बुलाया गया, ये वे लोग थे जिनके मोबाइल चोरी हो गए या खो गए थे। एसएसपी अमित पाठक ने लोगों को उनके मोबाइल सुपुर्द किए, एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह के साथ ही पुलिस टीम ने ये मोबाइल बरामद किए थे, इसके बाद लोगों को वापस किए गए।
ऐसे मोबाइल तक पहुंचती है पुलिस
मोबाइल चोरी हो जाने और खो जाने पर आईएमईआई नंबर के साथ पुलिस में शिकायत करने पर पुलिस टीम को जांच के लिए लगाया जाता है। मोबाइल में सिम डालते ही आईएमईआई नंबर से सिम नंबर और लोकेशन पता चल जाती है, इसके बाद मोबाइल इस्तेमाल कर रहे व्यक्ति को पुलिस जाल में फंसाती है, उससे मोबाइल पर संपर्क किया जाता है और बातों की बातों पर उसका पता पूछ लेते हैं। इसके बाद पुलिस उस व्यक्ति तक पहुंच जाती है और मोबाइल बरामद कर लेती है।
थाने में शिकायत में भी समस्या, बरामद होने के बाद नहीं मिलता मोबाइल
अभी तक थाने में मोबाइल खोने और चोरी होने की शिकायत करने पर पुलिस गंभीरता से नहीं लेती है। एसएसपी अमित पाठक की सख्ती के बाद थानों में मोबाइल चोरी के मुकदमे दर्ज होने के साथ ही जांच भी की जा रही है। वहीं, मोबाइल बरामद होने के बाद उन्हें वापस करने के लिए एसएसपी अमित पाठक के नेत्रत्व में टीम काम कर रही है।
आज SSP Agra @amitpathak09 द्वारा पुलिस लाइन सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, आगरा वासियों के खोए हुए मोबाइल फोनों को बरामद करा कर उनके सुपुर्द किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर श्री कुँवर अनुपम सिंह भी मौजूद रहे। @Uppolice @dgpup @upcoprahul @HindiNews18 #uppolice pic.twitter.com/W8ZAzO8LBe
— AGRA POLICE (@agrapolice) June 21, 2018