आगरालीक्स… आगरा में एक युवक को उसकी पत्नी ने सहकर्मी युवती के साथ फ़्लैट में पकड लिया, युवक सहकर्मी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था और पत्नी को बता दिया था कि वह दिल्ली में नौकरी कर रहा है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
आगरा निवासी युवक निजी बैंक में कार्यरत है और दिल्ली में बैंक में नौकरी कर रहा था, वहां उसके सहकर्मी युवती से संबंध हो गए। वे दोनों आगरा ट्रांसफर करा कर आ गए और खंदारी में फ़्लैट लेकर रहने लगे, बैंक कर्मी युवक ने अपनी पत्नी को बताया कि वह दिल्ली में ही काम कर रहा है और शुक्रवार रात को घर पहुंच जाता है, वहां से रविवार रात को दिल्ली की कहकर चला जाता था।
पीछा करते हुए फ़्लैट तक पहुंची और पकड लिया
युवती ने बैंक कर्मी पति को आगरा में देख लिया, उसे फोन किया तो बताया कि वह दिल्ली में है। इस पर युवती को शक हुआ, उसने बैंक कर्मी पति का पीछा किया, वह खंदारी स्थित फ़्लैट में पहुंच गया, वहां उिएक और युवती थी। कुछ ही देर में बैंक कर्मी की पत्नी भी पहुंच गई, अपने पति को युवती के साथ देख हंगामा कर दिया।
लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था पति
हंगामा होने के बाद पता चला कि बैंक कर्मी अपनी सहकर्मी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहा रहा था, सहकर्मी युवती चंडीगढ की रहने वाली हे। सहकर्मी के साथ रहने के लिए उसने अपनी पत्नी से झूठ बोला था कि वह दिल्ली में काम कर रहा है।
युवकों को फंसा रहे थे जाल में
बैंक कर्मी युवक की पत्नी का आरोप है कि उसके पति को सहकर्मी युवती ने जाल में फंसा लिया और युवकों को ठगी का शिकार बना रहे थे। वे जिस फ़्लैट में रह रहे थे, वहां एक दूसरे को भाई बहन बताते थे, बैंक में भी यही बताते थे। बैंक कर्मी के माध्यम से युवती लोगों को जाल में फंसाने के लिए दोस्ती करती थी, इसके बाद ठगी का शिकार बनाया जा रहा था।
फाइल फोटो