आगरालीक्स… आगरा पुलिस मास्क ना लगाने वालों के चालान करेगी, सडक से लेकर बाजार में जो भी मास्क के बिना दिखाई देगा, उसका चालान किया जाएगा। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने आदेश दिए हैं कि हर थाना क्षेत्र में पुलिस चैकिंग करेगी। जो भी व्यक्ति मास्क के बिना दिखाई देगा, उसके चालान किए जाएंगे।
आगरा में अनलॉक वन में लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं इसके लिए मास्क अनिवार्य है, इसके बाद भी तमाम लोग बिना मास्क के दिखाई दे रहे हैं। वाहन चलाने से लेकर बाजारों में ग्राहक और दुकानदार मास्क नहीं पहन रहे हैं। इसे लेकर सख्ती की गई है।
100 से 500 रुपये तक का चालान
एसपी सित्री बोत्रे रोहन प्रमोद ने सभी थाना प्रभारियों के आदेश दिए हैं कि वे चेकिंग करें, जो भी मास्क के बिना दिखाई दे, उसका चालान किया जाए। मास्क के बिना पहली बार पकडे जाने पर 100 रुपये, दूसरी बार भी 100 रुपये और तीसरी बार 500 रुपये के जुर्माने का प्रावधान है।