आगरालीक्स ..आगरा में पुलिस ने सख्ती कर दी है, बैंकों में चेकिंग की जा रही है, ओरिएंटल बैंक आफ कॉमर्स का कैश से भरा एटीएम उखाड कर ले गए, बदमाश पकडे नहीं गए हैं। एटीएम में 9 58 लाख रुपये कैश भरा था।
आगरा में बैंकों में कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के साथ ही वारदात की रोकथाम के लिए पुलिस चेकिंग कर रही है। आगरा में एटीएम से कैश चोरी के मामले बढ गए हैं, इसके बाद पुलिस ने सख्ती कर दी है। बैंकों में पुलिस जांच कर रही है, लोगों से बेवजह बाहर ना निकलने की अपील की जा रही है।
एटीम उखाड ले गए चार चोर, 9 .58 लाख था कैश
आगरा के फतेहपुरसीकरी में ओरिएंटल बैंक आफ कॉमर्स बैंक है, इसके साथ ही एटीएम है। बुधवार यानी को बैंक खुली, बैंक के अधिकारी और कर्मचारियों के होश उड गए। बैंक के बगल में स्थित एटीएम ही 24 जून को गायब था, एटीएम को तोडने के निशान को देख पुलिस को सूचना दी गई।
बैंक के एटीएम को मंगलवार रात में बदमाश उखाड कर ले गए, एटीएम कैश से भरा हुआ था, एटीएम में 9 .58 लाख रुपये कैश था। सीसीटीवी में चार बदमाश कैश ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।