आगरालीक्स.. आगरा में बाजार की भी दीपावली मनी, देर रात तक ग्राहकों की भीड लगी रही। छुटटी के बाद बैंक खुल रहे हैं, कारोबारी कैश जमा कराने जाएंगे, वे अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस ले जा सकते हैं, इसके लिए कारोबारी को संबंधित थाना प्रभारी से मिलना होगा।
दीपावली के बाद सोमवार से बैंक खुल रही हैं, दीपावली पर हुई बिक्री के बाद कारोबारी कैश जमा कराने के लिए सोमवार को बैंक जाएंगे। ऐसे में उनके साथ कोई घटना ना हो, इसके लिए आगरा पुलिस ने पहल की है, कारोबारियों को अपने प्रतिष्ठान से बैंक तक जाने के लिए पुलिस सिक्योरिटी दी जाएगी।
इस तरह मिलेगी सुविधा
आगरा पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार आज दिनांक 12-11-18 को 5 दिन अवकाश के बाद बैंक खुल रहे हैं जो भी व्यापारी बैंक में पैसे जमा कराने हेतु पुलिस कि मदद चाहता है वह अपने नजदीकी थाना प्रभारी से संपर्क करें उसे पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
