आगरालीक्स आगरा के डॉक्टर दंपती सुर्खियों में हैं, इन्होंने अपने हॉस्पिटल के सामने के डिवाइडर को गोद लिया है, डिवाइडर पर चंपा, कनेर के पौधे लगाए हैं, इन पौधों की बच्चों की तरह से देखभाल कर रहे हैं। डॉक्टर दंपती की पहल पर डिवाइडर को गोद लेने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आगरा की साकेत कॉलोनी में डॉ सुनील शर्मा उनकी पत्नी डॉ अनुपमा शर्मा का नवदीप हॉस्पिटल है। डॉ अनुपमा शर्मा बताती हैं कि स्कूल बैग से लेकर टिश्यू पेपर में लकडी का इस्तेमाल किया जाता है, इसके लिए पेड काटे जा रहे हैं। इससे भी वायु प्रदूषण बढ रहा है, इसे कैसे रोका जाए, इसकी शुरूआत उन्होंने बेटे के पांच साल का होने पर पौधे लगाकर की, इसके बाद लगातार पौधे लगाए। बेटा और उसके बाद बेटी का एमबीबीएम में सलेक्शन हो गया, इन दोनों की उम्र मिलाकर 39 साल थी, ऐसे में 40 पौधे लगाए, ये पौधे हॉस्पिटल के सामने डिवाइडर पर लगाने के बाद उनकी देखरेख की।
रात में लगाया पानी
सुबह बहुत वाहन रहते हैं, डॉक्टर अनुपमा शर्मा हॉस्पिटल के स्टाफ के साथ रात में पौधों को पानी देती हैं। इससे डिवाइडर की सूरत बदलने लगी है, इसे भव्य रूप देने के लिए रविवार को डिवाइडर को गोद लिया गया।
राजा के सिर पर सींग
पौधे लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करते हुए डॉ अनुपमा शर्मा ने कहानी और उदाहरण देकर समझाया, बच्चों की कहानी राजा के सिर पर सींग और पेडों पर भूत होते हैं, हर धर्म में पेडों का महत्व पर चर्चा की।
इस तरह लिया गया गोद
डॉ सुनील शर्मा जी ने कहा कि मेरी नेक कार्य करने की इच्छा थी। इसलिये हमने अपने हॉस्पिटल के सामने डिवाइडर को गोद लिया और यहाँ वृक्षारोपण किया, जिनकी देखभाल की जिम्मेदारी हमने ली। इनको देखकर हमे अपने बच्चों की याद आती है इन्हें भी हम अपने बच्चो की तरह पालते है ।
अशोक जैन सी ए ने कहा की वृक्षारोपण करने की प्रेरणा डॉ अनुपमा शर्मा जी ने दी है हजारो लोगो को प्रेरणा जरूर मिलेगी की जितना ज्यादा जरूरी वृक्ष लगाना है उससे ज्यादा जरूरी उसे बड़ा करना है ।
माननीय मंत्री जी ने कहा कि हम रविवार को सुबह 8 से 9 बजे तक शहर की हर खाली जगह पर वृक्षारोपण करेंगे । हमे यह प्रण लेना चाहिए कि अपने जीवन मे कम से कम एक बार वृक्ष अवश्य लगाए।
योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि आगरा शहर को जल्द से जल्द गंगा जल मोहिया कराया जाएगा और शहर वासियों से अपील की इस गंगा जल को बर्बाद न करे । क्योकि यह पवित्र है।
नगर निगम मेयर अरुण प्रकाश ने कहा कि शहर में वायु प्रदूषण बहुत अधिक हो गया है इसके लिए हमे वृक्ष लगाने चाहिए डॉ दम्पत्ति द्वारा किया गया कार्य काफी सरहनीय है । हमे अपने शहर को साफ व स्वच्छ रखना है इसके लिए कल जागरूकता रैली का आयोजन आगरा कॉलेज के मैदान में किया जाएगा ।
अंत मैं डिवाइडर का शिलान्यास सभी अतिथियों के द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन संदेश जैन ने किया। कार्यक्रम में हेमन्त भोजबानी भाजपा के वरिष्ठ नेता,राजकुमार जैन,बंटी ग्रोवर, प्रशांत मिश्रा, डॉ सुनील बंसल, ए0 के0 गुप्ता, सुशील जैन , अरुण अग्रवाल सी0ए0, डॉ रमेश धनीजा,डॉ वी के अग्रवाल, डॉ विजय कत्तियाल, डॉ अरुण जैन, वत्तशला प्रभाकर, शीला बहल, सुनील कुमार जैन, कमल चंद जैन, राकेश अग्रवाल, राकेश जैन, रोविन जैन, लक्ष्मी कान्त बाजपेयी,डॉ एस के गुप्ता आदि मौजूद रहे।